राजनांदगांव । कलेक्टर एवं वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन ने महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की टी-20 एवं वनडे दोनों प्रारूपों में टीम की उपकप्तान बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से जिले, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है तथा उनकी सफलता युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणादायी है। उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 टी-20 शृंखला 22 जून से प्रारंभ होगी, जिसके बाद वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। महक नरवासे दोनों प्रारूपों में भारतीय टीम की उपकप्तान के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगी।






