रायपुर। आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम साय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सौजन्य मुलाकात हुई। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अम्बेडकर चौक में बाब साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उन्होंने सफाई कर्मियों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया और मेडिकल किट प्रदान किया।इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप 12 वर्ष पूर्ण कर यह आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऑक्सीजोन परिसर भी पहुंचे और एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के पश्चात ऑक्सीजोन में उपस्थित महिलाओं से चर्चा की। बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बीते कल 12 जून से छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे हुए है। केंद्रीय सरकार की योजनाओं को लेकर जमीनी हकीकत का जायजा भी ले रहे है। उनके इस दौरे के दौरान रायपुर लोकसभा से सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी साथ में मौजूद है।






