रोहरा पहुंचे विधायक साव: 10 लाख से सीसी रोड निर्माण की घोषणा भी की

भाटापारा ,ग्राम रोहरा में नवयुवा गणेश उत्सव समिति के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय और भव्य स्वागत किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में सड़क निर्माण की मांग रखी, जिस पर विधायक साव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कराने की घोषणा की। समारोह में विधायक साव ने ग्रामवासियों को गणेश उत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ‘सतरंगी रे’ ने बांधा समां नवयुवा गणेश उत्सव समिति ने हर वर्ष की तरह इस साल भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रसिद्ध कलाकार नीलकमल वैष्णव के ‘सतरंगी रे’ कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश अग्रवाल मौजूद रहे। पूर्व मंडी अध्यक्ष भाटापारा सुशील शर्मा, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विमल शर्मा, ग्राम रोहरा के सरपंच गुलाब साहू, जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, उपसरपंच गोरेलाल सांवरा और उपसरपंच लछवंतीन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष नरेश यादव, उपाध्यक्ष कृष्णा साहू और सचिव सुरेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

Hot Topics

Related Articles