लमती और गोगिया में विकास की नई राहः विधायक इन्द्र साव ने सीसी रोड निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत; विधायक बोले-गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

विधायक ने लमती व गोगिया में किया सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

भाटापारा ,विधायक इन्द्र साव ने ग्राम पंचायत लमती और ग्राम गोगिया में सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास राज्य की प्रगति का आधार है। इन्द्र साव के अनुसार लमती और गोगिया में सीसी रोड की मांग लंबे समय से की जा रही थी। निर्माण पूरा होने के बाद बारिश के मौसम में कीचड़ की समस्या कम होगी। इससे गांवों में आवागमन आसान और सुरक्षित होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि भाटापारा विधानसभा के गांवों तक पक्की सड़क, स्वच्छ पेयजल, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर संतोष जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में जनपद सदस्य सुंदर साहू, विजय निषाद, ग्राम पंचायत लमती सरपंच पुष्पलता हेमलाल ध्रुव, हेमकुमार निषाद, सुरेन्द्र निषाद, उमेंद गिरि, पतिराम ध्रुव, गायत्री चक्रधारी, फेरूराम निषाद, मंतराम ध्रुव, हारिका ध्रुव, जीवन निषाद, रामू निषाद, फेकन निषाद, धर्मेन्द्र चक्रधारी, यादव नाथ यादव, रामायण गंधर्व, सुकदेव ध्रुव, ललित यादव, ललित निषाद, झगरू ध्रुव, रामकिसुन ध्रुव, कन्हैया निषाद, शिवशंकर चक्रधारी,

टिकेश्वर गंधर्व, ग्राम गोगिया सरपंच शिव गोयल, बेदराम कुर्रे, कान्हू दिवाकर, मागीलाल बादशाह, कृष्णा कुर्रे, हीरा ठाकुर, सुखी राम, सुखचंद, मोहन, दयाराम, रामलाल, रामू, लक्ष्मी, राजकुमार, अभय, कारण, रंजीत, अजीत, नीतेश, राहुल, अविनाश, शाहिल सहित भारी संख्या में माताएं और युवा साथी उपस्थित थे।

 

Hot Topics

Related Articles