NH-130 पर पिकअप ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, तीन युवक घायल

जियाउल खान

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित लखनपुर चौपाटी के पास 22 अगस्त दिन शनिवार की शाम 5.30 बजे अज्ञात पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार को जोरदार ठोकर मारकर पिकप वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्कूटी सवार तीन युवक घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शीयो से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार तीन युवक अंडरवेयर पहने शराब के नशे ने थे पिकप वाहन ने स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार तीनों युवकों के पैर में गंभीर चोटें आईं लखनपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय तीनों युवक शराब के नशे में थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल युवकों का नाम मुकेश राजवाड़े निवासी परी, सुयश पैकरा निवासी बतौली, संजू राजवाड़े निवासी लहपटरा बताया जा रहा है।हालांकि, युवकों के शराब के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि पुलिस या मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट होगी

 

एनएच-130 पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई है।

Hot Topics

Related Articles