भाटापारा/ रेल प्रशासन के द्वारा 13 और 14 सितंबर को खासकर लोकल ट्रेनों को बंद किए जाने के संबंध में आज भाटापारा रेलवे प्रबंधक को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के द्वारा प्रधानमंत्री रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर पुरजोर मांग किया कि छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण त्यौहार में से एक तीजा पोरा के समय प्रशासन के द्वारा इस प्रकार से लोकल ट्रेनों को रद्द करना पूरे छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों के लिए एक अपमान है जबकि पूरी पटरी में 24 घंटा माल गाड़ियां दौड़ रही है उनके लिए कोई रोक-टोक नहीं है वहीं पर जब छठ पूजा होती है तो छत्तीसगढ़ से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन और दुर्गा पूजा होती है तो कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है किंतु छत्तीसगढ़ियों के लिए ऐसा भेदभाव क्यों केवल और केवल सामान्य यात्रियों के लिए ही ट्रेनों को कैंसिल किया जाता है इसे तत्काल वापस लेकर तुरंत ट्रेनों को चालू किया जाना चाहिए इस प्रकार से यदि भविष्य में और त्योहार के समय यदि लोकल ट्रेनों को रद्द किया जाता है तो रेल रुको आंदोलन भी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना करेगी इस संबंध में भाटापारा रेलवे समिति सलाहकार के सदस्य अभिषेक मोदी का कहना है कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा त्यौहार जिसमें हमारे बेटी बहन खासकर जो मध्यम वर्ग के परिवार हैं उनके लिए ट्रेन ही एक मजबूत साधन होती है जिसे एन त्यौहार के समय में बंद नहीं करना था आगे या पीछे भी किया जा सकता था ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रकांत यदु सुरेंद्र यदु ओमकार वैष्णव सनत यदु खिलेंद्र वैष्णव सतीश यादव देव प्रसाद वर्मा कामता वर्मा इत्यादि लोग मौजूद थे।
लोकल ट्रेनों के बंद होने की परेशानी लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन








