हटरी बाजार में सुलभ शौचालय निर्माण का भूमिपूजन, शिवरतन शर्मा ने रखी आधारशिला

भाटापारा। नगर के हटरी बाजार में व्यापारियों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों को बेहतर और स्वच्छ सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्मित होने वाले सुलभ शौचालय का भूमिपूजन पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने किया।

इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि स्वच्छता और जनसुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। हटरी बाजार में सुलभ शौचालय के निर्माण से बाजार में आने वाले व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को आवश्यक सार्वजनिक सुविधा मिलेगी। यह निर्माण क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सभापति गोविंद पटेल, सतीश तलरेजा, पार्षद बब्बू मंधान, उमाशंकर वर्मा, नंदकिशोर वैष्णव, पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धन डहरिया, राजेश साहू, शुभम राजपूत, नगर पालिका सांसद प्रतिनिधि सूरज भोई, भाजपा नेता सलीम खान, प्रतिष्ठित व्यापारी जमील खान सहित व्यापारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनसुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Hot Topics

Related Articles