भाटापारा। शासन की जनकल्याणकारी पहल सेवा सेतु अभियान आम नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रही है। इस अभियान के तहत शासकीय सेवाओं का लाभ लोगों को सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से मिल रहा है। इसका उदाहरण भाटापारा में सामने आया है, जहां एक महिला को आवेदन के दिन ही आय एवं निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए।
जानकारी के अनुसार, भाटापारा निवासी कविता सिंह ठाकुर, पिता रंग बहादुर सिंह ठाकुर ने तहसील कार्यालय भाटापारा स्थित सेवा सेतु केन्द्र में आय एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। केन्द्र के माध्यम से उन्हें आवेदन करने के दिन ही शाम तक दोनों प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए।
किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में मिली राहत
दोनों महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र समय पर मिलने से कविता सिंह ठाकुर को किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद मिली। त्वरित सेवा के चलते उन्हें उपचार संबंधी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहूलियत हुए।







