भाटापारा। चक्रवात के प्रभाव से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 29 अक्टूबर को विभिन्न क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 212.6 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि औसत वर्षा 23.6 मिलीमीटर दर्ज की गई। जिले में सबसे अधिक बारिश पलारी तहसील में 40.6 मिलीमीटर हुई।
भू-अभिलेख कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार टुण्डरा तहसील में 27 मिमी, बलौदाबाजार में 27 मिमी, पलारी में 40.6 मिमी, लवन में 22 मिमी, सुहेला में 32 मिमी, सिमगा में 15 मिमी, कसडोल में 18.7 मिमी, भाटापारा में 15 मिमी तथा सोनाखान में 15.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
सुहेला में 32 मिमी बारिश
तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो पलारी में सर्वाधिक 40.6 मिमी बारिश हुई। इसके बाद सुहेला में 32 मिमी तथा टुण्डरा और बलौदाबाजार में 27-27 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं भाटापारा और सिमगा में 15-15 मिमी बारिश हुई।
जिले की सभी नौ तहसीलों में बारिश दर्ज की गई। भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार कुल वर्षा 212.6 मिलीमीटर रही, जिसका तहसीलवार औसत 23.6 मिलीमीटर है।







