विशाल कांवड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब  ,हजारों भक्तों ने किया शिव भगवान का जलाभिषेक

*दिनांक: 24 अगस्त 2025, भाटापारा*

भाटापारा* – महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित *विशाल महाकाल कांवड़ यात्रा* का 5वां वर्ष धूमधाम और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवनाथ नदी के टोहड़ी घाट से पवित्र जल लेकर नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।यात्रा की शुरुआत सुबह पूजा-अर्चना के साथ हुई। तत्पश्चात समिति द्वारा महिलाओं के लिए टोहड़ी घाट तक पहुंचने हेतु विशेष बस की व्यवस्था की गई थी।                                   शिवनाथ नदी स्थित *टोहड़ी घाट* से जल लेकर कांवड़िए नगर के प्रमुख चौक-चौराहों और निर्धारित मार्गों से होते हुए पहुंचे। यात्रा का पहला पड़ाव *खपर बाबा मंदिर* में हुआ, जहां भक्तों ने श्री शिव शंकर भगवान पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवड़ यात्रा *श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड (हथनीपारा) स्थित प्राचीन कैलाश धाम* पहुंची, जहां हजारों महिलाओं एवं पुरुषों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जगह-जगह स्थानीय सेवादारों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई। *तेरेगा में भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा* द्वारा कांवड़ियों के लिए फलाहार वितरित किया गया। वहीं *महाकाल सेवा समिति* की ओर से प्रसादी के रूप में खीर-पुरी का वितरण किया गया।

 

महाकाल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नगरवासियों के विशेष सहयोग और सभी सहयोगकर्ताओं के तन-मन-धन के समर्थन से पिछले 5 वर्षों से यह यात्रा निरंतर सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है।

यात्रा में भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु “बम-बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ शामिल हुए।

*आयोजक:*

महाकाल सेवा समिति, भाटापारा

रामानंद आश्रम, पंच श्री दिगंबर अखाड़ा, कैलाश धाम, रामनाथ शिव मंदिर

Hot Topics

Related Articles