भाटापारा,शहीद श्रीकृष्ण गजानन खोण्डे परिसर मे नगर के प्रबुद्ध जन एकत्रित हुए तथा शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात वरिष्ठ साहित्यकार बल्देव भारती के मार्गदर्शन एवं पत्रकार मुकेश शर्मा के संयोजन मे शहीद स्मृति परिषद का गठन किया गया तथा भावी आयोजन की रुपरेखा भी निर्धारित की गयी।
जिसके तहत राष्ट्र सेवा को समर्पित व्यक्तित्वों के स्मरण के लिए स्मृति अभियान चलाये जाने के लिए सर्वसम्मति से रुपरेखा बनाई गयी एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों मे उनके नाम की पट्टिका लगाये जाने के लिए शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किये जाने के लिए अभियान प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया।
जिससे नयी पीढ़ी उन व्यक्तित्वों से परिचित हो सके एवं प्रेरणा ग्रहण कर सके।उक्त अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार बल्देव भारती पत्रकार मुकेश शर्मा,पूर्व सैनिक एवं भारत माता अकादमी संचालक सुनील तिवारी हरिहर शर्मा डॉ वाय पी सोनी,मोनू मानिक प्रसाद दुबे,गिरधर गोपाल शर्मा,राजकुमार यदु आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।














