श्री गुरु नानक जयंती पर आज शोभायात्रा

भाटापारा| सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर स्थानीय सिख समाज द्वारा प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जा रही है। सुबह 5 बजे गुरु सिंह सभा से शुरू होने वाली प्रभात फेरी भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण के बाद सुबह 7 बजे वापस गुरुद्वारा पहुंचती है। प्रभात फेरी का सिख समाज के अलावा अन्य वर्गों के लोग भी पुष्पवर्षा कर स्वागत कर रहे हैं।

सिख समाज के अध्यक्ष मन महेंद्र सिंह चावला ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रविवार को गुरु नानक जयंती पर भव्य नगर कीर्तन एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह दोपहर 2 बजे गुरु सिंह सभा से प्रारंभ होकर झूलेलाल मंदिर, बस स्टैंड रोड, सदर बाजार, फव्वारा चौक, स्टेशन रोड और हटरी बाजार होते हुए शाम 7 बजे वापस गुरु सिंह सभा पहुंचेगी।

 

Hot Topics

Related Articles