भाटापारा। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर अकाल पुरख की फौज – महिला विंग, भाटापारा द्वारा गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 90 प्रतिशत से अधिक अंक एवं उत्कृष्ट ग्रेड प्राप्त करने वाले 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने परिजनों के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। सम्मान प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी, वहीं अभिभावकों ने भी गर्व और उत्साह व्यक्त किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ ही अन्य बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।
एक सप्ताह में महिला विंग की उल्लेखनीय उपलब्धि
महिला विंग के लिए यह आयोजन विशेष उपलब्धि के रूप में सामने आया। संगठन की शुरुआत के महज एक सप्ताह के भीतर 29 सक्रिय महिलाओं का जुड़ना और 36 विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का सफल आयोजन करना महिला शक्ति की एकजुटता, समर्पण एवं सेवा भावना को दर्शाता है। संगठन की इस पहल की सराहना की जा रही है।
इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में सायेशा सचदेव, असीस कौर सलूजा, हरगुन कौर राणा, इयान खुराना, अक्षदीप सिंह राणा, तनमीत गुम्बर, प्रीत कौर, गुरफतेह सिंह चावला, भव्यजीत सिंह छाबड़ा, मनकीरत कौर छाबड़ा, सरगुन कौर राणा, गनीव सिंह टुटेजा, साम्या मक्कड़, जगजोत सिंह सलूजा, सार्थक सेठी, लाक्षिता सचदेव, निमरत कौर गुम्बर, राजवीर सिंह सलूजा, मनवीर सिंह, राजवीर टुली, त्रिशमन कौर चावला, लावण्या सचदेव, हरजस कौर गुम्बर, रिजक कौर टुटेजा, बानी खुराना, आरना सचदेव, समर्थ सेठी, जसलीन कौर सलूजा, पवित कौर चावला, अशमीत सिंह सलूजा, कबीर सिंह छाबड़ा, हरप्रीत कौर, देवेंद्र मुच्छाल, रितिका बतरा, सीए द्वितीय सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सिमरन कौर एवं शीनेट चावला शामिल हैं।

महिला विंग की सक्रिय सदस्यों का योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में महिला विंग की अध्यक्ष निशु सलूजा के नेतृत्व में मनप्रीत कौर सलूजा, रविंदर कौर सलूजा, हरप्रीत कौर गुम्बर, श्वेता सेठी, विम्मी कौर गुम्बर, अंचल गुम्बर, जया सेठी, पवनीत कौर चावला, मीनू कौर गुम्बर, नीलू कौर राणा, पलक कौर चावला, रेनी कौर छाबड़ा, जसप्रीत कौर सलूजा, रेशु कौर गुम्बर, गुरजीत कौर राणा, सारिका सेठी, सुनीता सेठी, सतविंदर कौर सलूजा, शम्मी कौर चावला, शम्मी कौर गुम्बर, शीलू कौर छाबड़ा, शीतल कौर सलूजा, शिबी सचदेव, सिमरन कौर चावला, सिल्की कौर छाबड़ा, सोनिया कौर छाबड़ा, तविंदर कौर खालसा एवं उषा मक्कड़ का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष निशु सलूजा ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपलब्धियों को सम्मानित करना समाज के उज्ज्वल भविष्य में निवेश करने के समान है। उन्होंने महिला विंग की सभी सक्रिय सदस्यों के सहयोग, एकजुटता और समर्पण की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।












