“श्री बागेश्वर महोत्सव” कार्यक्रम में भाजपा नेता पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा सम्मिलित हुए

भाटापारा (मोहन तिवारी)श्रावण मास के पावन प्रथम सोमवार में आज श्री बागेश्वर कसौधन वैश्य समाज भाटापारा द्वारा आयोजित “श्री बागेश्वर महोत्सव” कार्यक्रम में भाजपा नेता पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा सम्मिलित होकर श्री बागेश्वर बाबा पार्थिव शिवलिंग पूजा अर्चना किए

भाजपा नेता पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा ने कहा की भगवान बागेश्वर धाम के भजनों, प्रवचनों और समाज बंधुओं के सानिध्य में मन अत्यंत आनंदित हुआ। ऐसे धार्मिक आयोजन हमें हमारी जड़ों और सनातन संस्कृति से जोड़ते हैं, साथ ही समाज में एकता और सेवा भाव को भी सुदृढ़ करते हैं।

समस्त आयोजन समिति एवं समाज के पदाधिकारियों को इस सफल एवं दिव्य आयोजन के लिए हृदय से बधाई..!!

Hot Topics

Related Articles