संगठन की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता पर दिया गया जोर, पत्रकारों को एकजुट रहने का संदेश

पिथौरा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, महासमुंद जिला प्रभारी तिलका साहू एवं जिलाध्यक्ष बलराज नायडू के निर्देशानुसार आज पिथौरा ब्लॉक में यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विकास अग्रवाल सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, पत्रकारों की एकजुटता तथा पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलराज नायडू ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सदस्यों की एकता और सक्रियता पर निर्भर करती है। सभी पत्रकारों को आपसी समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं सम्मान के लिए कार्य करना चाहिए तथा संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

बैठक में ये रहे उपस्थित

ब्लॉक अध्यक्ष विकास अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, गौरव चंद्राकर, खगेश साहू, राजकुमार अग्रवाल, कमलेश, संतराम कुर्रे, लोकनाथ खुंटे, संतोष गुप्ता, आत्मा पटेल एवं सतीश ध्रुव सहित यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक एकता, पत्रकारों के हितों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता को लेकर संकल्प व्यक्त किया गया।

Hot Topics

Related Articles