सरकार के हर घर नल योजना को लगा 6 लाख का चूना, शासकीय पाइप चोरी का मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार`* _जल जीवन मिशन के डीआई पाइप चोरी मामले में लोरमी पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया मुंगेली। संदीप यादव

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी `जल जीवन मिशन – हर घर नल से जल` योजना को मुंगेली में बड़ा झटका लगा है। `ग्राम गोड़खाम्ही` में योजना के तहत रखे गए `6 लाख रुपये` के डीआई पाइप चोरी कर लिए गए। मामले में फरार चल रहे मुख्य सरगना को लोरमी पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

प्रार्थी `बालगा भास्कर राव, निवासी खरजाड़ा` ने दिनांक 26.06.2026 को थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि `ग्राम गोड़खाम्ही, नहर रोड गाड़ाटोला मोड़` के पास `शासकीय नल जल योजना (जल जीवन मिशन)` के निर्माण स्थल से 24 नग `डीआई पाइप` साइज 250 एमएम चोरी हो गए हैं। चोरी गए पाइप की अनुमानित कीमत लगभग `6,00,000 रुपये` है।

रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 272/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ।

कबाड़ी तक पहुंची पुलिस

विवेचना में पता चला कि चोरी गए पाइप `अनूपपुर-शहडोल मार्ग, कुदौली` स्थित कबाड़ी की दुकान पर बेचे गए। रेड में कबाड़ी `अनुज कुमार नामदेव, उम्र 20 वर्ष, निवासी पोड़ी, जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश)` को पकड़ा गया। उसने बताया कि पाइप उसने मुख्य सरगना `अमित सिंह` और चालक से ट्रक क्रमांक `सीजी 04 एमजी 3817` में खरीदे थे।

  • अनुज को 28.06.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी 30.06.2026 को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। मुख्य आरोपी `अमित सिंह` फरार था।

रायपुर से धराया सरगना

लोरमी पुलिस ने लगातार घेराबंदी कर `अमित सिंह ठाकुर, पिता ज्ञानेन्द्र सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी छोटे अतरगुड़ा, रायगढ़, हाल संतोषीनगर रायपुर` को दिनांक 16.08.2026 को रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। उसे 17.08.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

प्रकरण में आरोपियों पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक `272/2026 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस` के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम

कार्रवाई में `निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, थाना प्रभारी लोरमी`, प्र.आर. `दयाल गवास्कर`, आर. `राजू साहू, देवी नवरंग, दिलेश्वर साहू, रेखराम नेताम, कवि टोप्पो, ईश्वर मरावी` शामिल रहे।

Hot Topics

Related Articles