भाटापारा/सिमगा (रिपोर्टर मोहन तिवारी)आज भाटापारा विधानसभा के सिमगा नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमेन (नामांकित पार्षदों) के पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक आदरणीय शिव रतन शर्मा जी सम्मिलित होकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। नगर के विकास, स्वच्छता और जनसेवा के संकल्प के साथ आप सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं।
हमें विश्वास है कि आप सभी के अनुभव और समर्पण से सिमगा नगर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। आप सभी के जनसेवा कार्यों से सिमगा एक आदर्श नगर के रूप में विकसित हो..!
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री आनंद यादव जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हरदीप सिंह भाटिया जी, मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रमणि तिवारी जी, सहित पार्षदगण, अधिकारी कर्मचारी, नगरवासी उपस्थित रहे..!!






