सेवा संकल्प अभियान के तहत क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स मीटअप का आयोजन

बलौदाबाजार-भाटापारा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स मीटअप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने नवोदित क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स को जनचेतना, जिले के पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों के प्रचार-प्रसार तथा शासकीय योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जनहितकारी संदेशों और शासन की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने क्रिएटर्स से सकारात्मक एवं रचनात्मक सामग्री के जरिए जिले की पहचान को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं सोशल मीडिया की तकनीकी बारीकियों पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने क्रिएटर्स को कंटेंट निर्माण, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेहतर पहुंच बनाने के संबंध में उपयोगी टिप्स दिए।

Hot Topics

Related Articles