हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और खुशहाली के लिए मांगी गई दुआ

युवराज सिन्हा,फिंगेश्वर : मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास,अकीदत,भाईचारे और कौमी एकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और धार्मिक झंडों के साथ देश की शान तिरंगा झंडा लेकर कौमी एकता का संदेश दिया। वहीं मस्जिद में परचम कुशाई के बाद देश प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सुबह से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में जुटे। सुबह करीब 9 बजे नात-ए-पाक के तरानों के साथ जुलूस निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए पुराना बस स्टैंड से शिवाजी चौक और संजय नगर पहुंचा, जहां जगह-जगह लोगों ने शरबत, नाश्ते और तबर्रुक का इंतजाम किया था। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और भाईचारे एवं प्रेम का संदेश दिया।

जुलूस वापस मस्जिद पहुंचा, जहां मौलाना नसीमुल हक, समाज के सदर गुलाम फारुख खान, पूर्व सदर शब्बीर खान सहित समाज के प्रमुख लोगों ने परचम कुशाई कर देश प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली की दुआ मांगी गई ईद मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाया जाने वाला पर्व है। इस दिन मुस्लिम समाज द्वारा मस्जिदों और घरों को सजाया जाता है, जुलूस निकाले जाते हैं और जरूरतमंदों की मदद कर खुशी साझा की जाती है। फिंगेश्वर में भी इस अवसर पर नया और पुराना बस स्टैंड में हलवा एवं शरबत का वितरण किया गया। जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। पूरे आयोजन में भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और कौमी एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली,वही पुलिस द्वारा साईबर जागरूता अभियान से भी समाज के लोग जुड़े।

 

कार्यक्रम में मौलाना नसीमुल हक, सदर गुलाम फारुख खान, पूर्व सदर शब्बीर खान, गुलाम इश्हाक खान, नायब सदर शेख इमरान, अजीज खान, ताहिर रब्बानी, सेक्रेटरी सफदर हुसैन, खजांची अब्दुल सत्तार, शेख इब्राहिम, शाबिर रब्बानी, मंसूर रहमान खान, मोहम्मद हंजला, शहबाज खान, शेख इस्माइल, डॉ. शकील, साकिर अली खान, इब्राहिम खान, रहमत, इजराइल, हारून अली, हशमत, शेख आसिफ, नियाज़ खान, अयाज़ खान, रिहान, मुख्तार, अयान, अमान, आमिन, अनवर रब्बानी, अर्शियान, अकीब, शेख इज़ान, ईहान, हम्ज़ा, सना माहिरा, रिजवान, फैजान, मोहम्मद अरबाज़ खान, आलिया अंजुम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन ने फिंगेश्वर में भाईचारे, सौहार्द और कौमी एकता की मिसाल पेश की और सभी के लिए अमन-चैन एवं खुशहाली का संदेश दिया।

Hot Topics

Related Articles