हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत् वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने अपने घर में तिरंगा फहराया

युवराज सिन्हा ,गरियाबंद।हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर फिंगेश्वर निवासी जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य माननीय श्री रामू राम साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में अपने घर पर तिरंगा ध्वज फहराया उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू के निवास पर ध्वजारोहण के समय बुथ अध्यक्ष दादू मितेंद्र साहू अशोक साहू पूर्व मंडल उपाध्यक्ष युवा भाजपा कार्यकर्ता विजय ध्रुव तरुण कुमार बंजारे सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य माननीय श्री रामू राम साहू ने कहा कि देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के तहत तिरंगा झंडा पूरे देश में फहराया जा रहा है इसी लिए हमारे निवास पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में तिरंगा झंडा फहराया गया श्री साहू ने कहा कि तिरंगा झंडा देश का शान एवं पहचान है जिनके माध्यम से देश की आजादी के लिए बलिदान हुए शहीदों को नमन करने एवं उनके साथ उनके त्याग तपस्या को याद करने का अवसर है उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जाहिर किया तथा फिंगेश्वर की वार्ड क्रमांक 12 बूथ क्रमांक 72 के बूथ अध्यक्ष दादू साहू के घर तथा विजय ध्रुव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के घर जाकर तिरंगा झंडा सम्मान पूर्वक फहराया गया

Hot Topics

Related Articles