3 दिन से गायब, तलाश में जुटा था परिवार… फिर संदिग्ध हालत में मिली लाश

रायपुर. राजधानी के रावाभाठा मैदान में शनिवार को युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. वह करीब 3 दिन से लापता था, जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे. मृतक की पहचान (23 वर्षीय) पवन टंडन के रूप में हुई है. पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

मृतक पवन टंडन के परिजनों का कहना है कि वह 5 अगस्त से लापता था. उसकी लगातार तलाश की जा रही थी. स्थानीय लोगों ने युवक के शव होने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया. घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए।

युवक के शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर हत्या कर सिमेंट पाइप में छिपाने की बात सामने आ रही है है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Hot Topics

Related Articles