पत्नी पर टोना करने के शक में चेचेरी बहन की हत्या

बलौदा बाजार,लवन थाना क्षेत्र के ग्राम चितावर में 24 साल की युवती सतरूपा ध्रुव की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गांव के ही रामदयाल ध्रुव (26) निवासी चितावर के रूप में हुई है। वह रिश्ते में युवती का चचेरा भाई है।

पुलिस के अनुसार पुराने विवाद और युवती द्वारा जादू-टोना किए जाने के मनगढ़ंत शक में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पत्नी की मौत हो गई है। इसके िलए वह अपने चचेरी बहन को दोषी मानता था। वह समझता था िक चचेरी बहन ने ही पत्नी पर जादू टोना िकया था। इस बात को लेकर दोनों परिवार में पहले िववाद भी होता रहा है। गांव में भी विवाद को कुछ लोगों के बीच रखा गया था। उसे सम‍झाइश दी गई थी। तब तो वह शांत हो गया, लेकिन रंजिश रखता था। बहरहाल हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। साइबर सेल की तकनीकी मदद से पुलिस ने महासमुंद के झलप-पटेवा क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

तकनीकी जांच से मिला आरोपी का सुराग: घटना के बाद आरोपी के फरार होने से पुलिस के सामने उसे तलाशने की चुनौती थी। लवन थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। साइबर सेल ने तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की लोकेशन महासमुंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में होने की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम ने महासमुंद जिले के झलप-पटेवा क्षेत्र में आरोपी रामदयाल ध्रुव को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से हत्या में इस्तेमाल हथियार और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी। घटना के समय सतरूपा बर्तन साफ करने के लिए कुएं के पास आई थी। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी वहां पहुंचा और धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया। इससे युवती की वहीं मौत हो गई। अपराध करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। घटना की जानकारी घर वालों को मिली तो उन्होंने लवन पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त की शाम करीब 4.30 बजे ग्राम चितावर निवासी सतरूपा ध्रुव का शव समारीन बाई के घर के पीछे बाड़ी में कुएं के पास पड़ा मिला। शव खून से लथपथ था। युवती के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान थे। प्रार्थी पुनऊराम पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

 

Hot Topics

Related Articles