सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता

भाटापारा विधानसभा के ग्राम सिंगारपुर में सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पूर्व विधायक भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

बच्चों के लिए खेल सिर्फ एक गतिविधि नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास की नींव है। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीमवर्क और मानसिक मजबूती को विकसित करता है। शिक्षा और खेल दोनों मिलकर ही भविष्य को मजबूत बनाते हैं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेलो इंडिया जैसे अभियान से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे खेल के क्षेत्र में हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा रहें हैं। साथ ही विद्यालय परिसर में बने भवन का लोकार्पण किए। कार्यक्रम में छात्र शिक्षक एवं पालकगण मौजूद थे।

 

 

Hot Topics

Related Articles