साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान से जुड़े भाजपा नेता हितेश डोंगरे, लिया सेल्फी के साथ सुरक्षा का संकल्प

बालोद:- बदलते डिजिटल युग में लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *’साइबर जागृति अभियान’* को जन-जन तक पहुंचाने का काम लगातार जारी है। इसी कड़ी में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हितेश कुमार डोंगरे जी ने अभियान का समर्थन करते हुए “साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़” का सेल्फी लेकर आमजन से जुड़ने की अपील की। श्री हितेश डोंगरे ने कहा कि “अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए”। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अंजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी, OTP और बैंक डिटेल साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस का यह अभियान बहुत सराहनीय है। आइए हम सभी मिलकर साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान दें और एक सतर्क नागरिक बनें।

Hot Topics

Related Articles