पथरिया के कैवल्य गुप्ता को भौतिक शास्त्र में PhD, दुर्लभ फॉस्फोरस पर किया शोध` सीवी रमन यूनिवर्सिटी कोटा से मिली उपाधि, SAGES पथरिया में हैं फिजिक्स लेक्चरर मुंगेली (संदीप यादव)

जिले के लिए गौरव का क्षण। `पथरिया निवासी कैवल्य गुप्ता` को `डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा (बिलासपुर)` द्वारा `भौतिक शास्त्र (Physics)` में `डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD)` की उपाधि प्रदान की गई है।

 किस विषय पर किया शोध

कैवल्य ने अपना शोध कार्य विश्वविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं `प्रोफेसर डॉ. रत्नेश तिवारी` के मार्गदर्शन में पूर्ण किया।

उनका शोध विषय था: `”स्पेक्ट्रोस्कोपिक एनालिसिस ऑफ रेयर अर्थ एक्टिवेटेड ऑक्साइड बेस्ड फॉस्फोर्स फॉर डिस्प्ले एंड डोसिमेट्री”`। यह शोध `डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और डोसिमेट्री` के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वर्तमान में पथरिया SAGES में पदस्थ

वर्तमान में `कैवल्य गुप्ता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), पथरिया` में `भौतिक शास्त्र के व्याख्याता` के पद पर कार्यरत हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर `माता-पिता रामनाथ गुप्ता एवं सरिता गुप्ता, परिजनों, सहयोगियों और गुरुजनों` ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hot Topics

Related Articles