भाटापारा | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 02 जोड़ी गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा 27 अगस्त को, 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में 28 अगस्त, 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा 22 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 24 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी।