मुंगेली: सर्व राजपूत महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव, घरेलू प्रतिभाओं को मिला मंच`* _घर की चारदीवारी से निकलकर महिलाओं ने दिखाए हुनर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बंधा समां

मुंगेली संदीप यादव:-`महिलाओं के अंदर छुपी प्रतिभाओं को उभारने और घरेलू महिलाओं को मंच देने` के उद्देश्य से `सर्व राजपूत महिला समाज` द्वारा `सावन उत्सव` का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक `सरला सिंह दौड़` ने कहा कि `घरेलू महिलाएं घर की चारदीवारी तक सिमट कर रह जाती हैं, उनकी प्रतिभा जिम्मेदारियों के चलते दबी रह जाती है`। `आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान मशीन बन गया है, इस आयोजन से महिलाओं को अपनी वजूद और विचारों को सामने लाने का मौका मिला है`।

ग्राम मौहामड़वा निवासी `सुकन्या देवी सिंह` ने कहा कि `सावन माह का विशेष महत्व है, यह आराध्य के प्रति अनुराग और परिवार के प्रति प्रेम प्रकट करने का माह है, भगवान भोलेनाथ की आराधना और राधा-कृष्ण के प्रेम को आत्मसात करने का माह है`।

`रीना सिंह श्रीनेत` ने कहा कि `छोटे परिवार की भावना ने संयुक्त परिवार के अस्तित्व को खत्म कर दिया है, आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद अकेलापन बढ़ रहा है, ऐसे आयोजनों से महिलाओं के बीच तालमेल बनता है और एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता है`।

कार्यक्रम में `सरला होरिसिंह, सुकन्या सिंह, करुणा सिंह, रीना सिंह, साधना सिंह, छोटी सिंह, राखी सिंह, राजरानी सिंह, शकुंतला राजपूत, सावित्री राजपूत, सुधा सिंह, कन्या सिंह, मिथिलां सिंह, निधि सिंह, पूर्णिमा सिंह, विनिया सिंह, गायत्री सिंह, शैल सिंह, चंद्रकिरण सिंह सहित बड़ी संख्या में सर्व राजपूत महिलाएं उपस्थित रहीं`।

Hot Topics

Related Articles