रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी ,उड़ीसा से मुंगेली तक गांजा पहुंचाने की तैयारी, ट्रेन का इंतजार करते धराए तीन।* 
मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन में घेराबंदी, गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।*
*ट्रेन से गांजा ले जाने की फिराक में थे तीन, कोमाखान पुलिस की कार्रवाई से मंसूबे हुए नाकाम।*
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है।
*प्रकरण क्र.-03, थाना कोमाखान-*
थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोमाखान रेल्वे स्टेशन के पास 03 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार करते खड़े है कि सूचना पर घेराबंदी कर कोमाखान रेल्वे स्टेशन में 03 संदेही ब्यक्ति को पुछताछ में अपना अपना नाम राहुल साहू पिता भोलाराम उम्र 25 साल निवासी पौंसरी थाना पथरिया जिला मुंगेली, आयुष यादव पिता दूर्गा यादव उम्र 20 साल निवासी पथरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली एवं तीसरा विधि से संघर्षरत बालक था। उक्त मादक पदार्थ गांजा को रामपुर उड़िसा से पथरिया जिला मुंगेली छ0ग0 लेकर जाना बताये कि आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 129/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
*गिरफतार आरोपी-*
01- राहुल साहू पिता भोलाराम उम्र 25 साल निवासी पौंसरी थाना पथरिया जिला मुंगेली
02- आयुष यादव पिता दूर्गा यादव उम्र 20 साल निवासी पथरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली एवं
03- 01 विधि से संघर्षरत बालक
*जप्त सम्पत्ती-*
(01) 11.420 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा 571000 किमती रू.
(02) 02 नग मोबाईल 60,000 कीमती
*मामले में जुमला संपत्ति जप्त किमती 06 लाख 31 हजार रूपये।*














