दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार की इनोवा में लगी आग, नगर निगम दुर्ग में मचा हड़कंप

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार के इनोवा वाहन में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना के समय वाहन नगर निगम परिसर में महापौर कक्ष के सामने खड़ा था।

महापौर उस दौरान अपने चेंबर में बैठी थीं। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।वाहन के बोनेट से अचानक आग की लपटें उठती देखकर निगम कर्मचारियों और कार्यालय परिसर में कामकाज के सिलसिले में पहुंचे लोगों में हलचल मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग फैलने की आशंका को देखते हुए वाहन के आसपास खड़े अन्य वाहनों को तत्काल वहां से हटवाया गया।घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब 12 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी निगम परिसर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

नगर निगम ने किराए पर लिया है वाहन

जिस इनोवा वाहन में आग लगी, उसे नगर निगम द्वारा किराए पर लिया गया है। घटना के दौरान समय रहते आसपास खड़े अन्य वाहनों को हटाए जाने से आग के फैलने का खतरा टल गया।

Hot Topics

Related Articles