एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जीएनए पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण

भाटापारा।शासकीय गजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में प्रकृति सुरक्षा संस्था ई.डी.ओ छत्तीसगढ़ एवं महाविद्यालय के इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में ई डी ओ के सक्रिय कार्यकर्ता नरेंद्र वर्मा एवं टिकेश्वर निषाद* ने विद्यार्थियों को पौधरोपण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों से होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने EDO Chhattisgarh के कार्यों एवं उद्देश्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।

इस दौरान विद्यार्थियों को युवान एवं युववाणी के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा उनसे से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।

वक्ताओं ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने का संकल्प है। विद्यार्थियों ने भी पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.आर.सी. जेम्स, इको क्लब प्रभारी रेखा कश्यप सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं इडिओ क्लब की ओर से नरेंद्र वर्मा, टिकेश्वर निषाद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Hot Topics

Related Articles