लोरमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, बाइक रैली और शोभायात्रा बनी आकर्षण

संदीप यादव लोरमी/मुंगेली सर्व यादव समाज एवं यदुवंशी सेना द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव लोरमी के मानस मंच में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यादव समाज सनातन संस्कृति और परंपराओं की मजबूत पहचान है। समाज आज भी राउत नाचा जैसी समृद्ध लोक परंपराओं को सहेजकर आगे बढ़ा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें एकजुटता, प्रेम और उल्लास के साथ अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है।

बाइक रैली और शोभायात्रा निकाली –

जन्माष्टमी उत्सव पर मानस मंच से बाइक रैली निकाली गई। रैली विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शीतला मंदिर, बाजारपारा से शोभायात्रा के रूप में निकली, जो मेन रोड होते हुए मानस मंच पहुंची। बाइक रैली और शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग और श्रद्धालु शामिल हुए

सांस्कृतिक कार्यक्रम और रक्तदान शिविर –

मानस मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रसिद्ध लोकगायिका आर साहू ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही महादेव तांडव राउत नाचा और बाइक रैली भी आकर्षण का केंद्र रही। यादव समाज लोरमी द्वारा निःशुल्क रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में समाज के साथ इच्छुक लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि धनीराम यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, नपा अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल, गुरमीत सलूजा, संजय यादव, अविश यादव, परसादी यादव, रामप्रकाश यादव, गिरधारी लाल यादव, नरेश यादव, सुशील यादव, शिवशंकर यादव, विश्वास दुबे, पूर्णिमा घनश्याम यादव, पुष्पा छेदू यादव, संतोष साहू, दिनेश साहू, रवि शर्मा, महाजन जायसवाल, अशोक साहू, विश्वनाथ साहू, चंगू राजपूत, शत्रुहन यादव किर्रीत राम यादव, हेमराज यादव, दरबारी यादव शामिल रहे।आयोजन को सफल बनाने में संजू यादव, शत्रुघ्न यादव, घनश्याम यादव, राकेश यादव, राहुल यादव, चंदू यादव, कृष्ण विशाल यादव, तोरण यादव, बालक नरेंद्र यादव, अमित यादव आदि का विशेष योगदान रहा।

Hot Topics

Related Articles