
भाटापारा। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संरक्षक श्री चंद सुंदरानी के भाटापारा नगर आगमन पर सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं पूज्य विरादरी पंचायत वा चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा ऐतिहासिक एवं जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया गया।
वर्तमान में श्री चंद सुंदरानी को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रतिनिधि का प्रभार दिया गया है। यह दायित्व प्राप्त करने के बाद भाटापारा में उनका यह पहला आगमन था, जिस पर उनका जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया।
श्री चंद सुंदरानी जी के साथ रायपुर से आए अतिथियों में अमर गिदवानी, जितेंद्र बदवानी, राजेश गुरनानी, रमेश मंधान, हरिराम तलरेजा, सुदेश मध्यान, प्रेम सोनी, संजय मंधान एवं विजय इसरानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वहीं भाटापारा चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से श्री चंद छाबड़िया, प्रहलाद लचवानी, गुरमुख गंजवानी, अमरजीत सिंह सलूजा, लक्ष्मी नारायण सोनी, योगेंद्र यदु, सौरभ आनंद, बलवंत सिंह सलूजा एवं प्रेम सेठी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सेंट्रल सिंधी पंचायत की ओर से अध्यक्ष अनिल गिदवानी के साथ राकेश इदवानी, सच्चानंद ताधवानी, विकी ताधवानी, गिरीश सचदेव सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण एवं चैंबर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्री सुंदरानी के आगमन को लेकर समाज एवं व्यापारिक वर्ग में विशेष उत्साह देखने को मिला।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि श्री चंद सुंदरानी का भाटापारा आगमन समाज एवं व्यापारिक जगत के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उनके स्वागत के लिए सिटी सेंटर मॉल परिसर में विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां उपस्थित सदस्यों एवं समाजजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
श्री सलूजा ने कहा कि सिंधी समाज एवं व्यापारी समुदाय की एकजुटता और आपसी समन्वय ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, संगठन और व्यापारिक एकता को और मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्री चंद सुंदरानी जी का पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय अभिनंदन के साथ स्वागत किया गया। भाटापारा आगमन पर समाज एवं चैंबर के सदस्यों ने उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।








