अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे दंपति की बाइक चोरी  थाने में शिकायत अस्पताल का कैमरा खराब

जियाउल खान लखनपुर /सरगुजा

लखनपुर सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे दंपति की मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने अस्पताल परिसर से पार कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने लखनपुर थाने में शिकयत की है। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने से सुरक्षा व्यवस्था पार सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लटोरी घुमका पारा निवासी राम बरन यादव पिता मुंशी यादव अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल में उपचार कराने के लिए 6 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे लखनपुर अस्पताल पहुंचे थे। इलाज के लिए दोनों अस्पताल में भर्ती हुए थे। 7 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे तक उनका उपचार चल रहा था। इंजेक्शन लगने के बाद मरीज सो गया। दोपहर करीब 3 बजे जब वह उठकर अस्पताल से बाहर आया तो देखा तो उक्त स्थान पर मोटरसाइकिल खड़ी नहीं थी।आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला।8 सितंबर दिन मंगलवार को लखनपुर पुलिस थाना पहुंच चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया है।

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब बताए जा रहे हैं, ऐसे में चोरी की घटना के बाद संदिग्धों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।

Hot Topics

Related Articles