सतनामी समाज मुक्तिधाम में शेड और बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत, समाज ने पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का जताया आभार

भाटापारा। नगर के सुर्खी रोड स्थित सतनामी समाज मुक्तिधाम में बाउंड्री वॉल और शेड निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है। वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी सतनामी समाज द्वारा लंबे समय से मुक्तिधाम की जर्जर स्थिति को देखते हुए यहाँ बाउंड्री वॉल और शेड निर्माण की मांग की जा रही थी। समाज की इस वर्षों पुरानी समस्या और जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य माननीय श्री शिवरतन शर्मा जी तथा नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी ने अथक प्रयास किए, जिसके फलस्वरूप इस विकास कार्य के लिए ₹50 लाख की शासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।    जनप्रतिनिधियों का हुआ आत्मीय अभिनंदनराशि स्वीकृत होने की खुशी में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज भाटापारा के अध्यक्ष श्री टेकराम मीरी जी के नेतृत्व में समाज प्रमुखों और नगर पालिका के 6 पार्षदगणों ने दोनों लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर समाज के लोगों ने कहा कि इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के होने से न केवल मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण होगा और बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ होंगी, बल्कि यह समाज की वर्षों पुरानी भावनाओं का भी बड़ा सम्मान है।

Hot Topics

Related Articles