विकास की नई उड़ान: हाटकर्रा से कोटगाँव मार्ग पर चिनार नदी पुल को प्रशासकीय 593.12लाख की स्वीकृति, विधायक आशाराम नेताम जी का ऐतिहासिक प्रयास

  • संवादाता- विकास जैन, कांकेर (तालाकुर्रा)

कांकेर/कांकेर विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवोंको मुख्यधारा से जोड़ने और ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल, जिला कांकेर के अंतर्गत कांकेर विधानसभा क्षेत्र के हाटकर्रा से कोटगाँव मार्ग के किमी 1/4 पर चिनार नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य को शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरे होने से पूरे मंडल और विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीणों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।

अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी का सपना हुआ साकार

यह पुल निर्माण कार्य केवल एक कंक्रीट का ढांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा साबित होगा। हाटकर्रा से कोटगाँव मार्ग पर चिनार नदी के कारण बारिश के दिनों में या सामान्य दिनों में भी ग्रामीणों को आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इस उच्च स्तरीय पुल और एप्रोच रोड के बन जाने से हमारे मंडल और विधानसभा क्षेत्र के आखिरी छोर तक के गांव सीधे तौर पर मुख्य सड़कों और शहरों से जुड़ जाएंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापारिक दृष्टिकोण से यह परियोजना पूरे क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

विधायक श्री आशाराम नेताम जी का जताया आभार

क्षेत्र की जनता की इस बुनियादी और बेहद जरूरी समस्या को गंभीरता से लेते हुए, कांकेर विधानसभा के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक माननीय श्री आशाराम नेताम जी ने इसके लिए निरंतर प्रयास किए ।उनके अथक प्रयासों और दृढ़ इच्छाशक्ति के फलस्वरूप ही बजट में शामिल इस कार्य को अब प्रशासकीय मंजूरी मिल चुकी है।

इस ऐतिहासिक सौगात के लिए समस्त मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की सम्मानित जनता की ओर से माननीय विधायक श्री आशाराम नेताम जी को बहुत-बहुत धन्यवाद, आभार और साधुवाद व्यक्त किया गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक जी ने विधानसभा के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति की चिंता कर सच्चे जनसेवक होने का प्रमाण दिया है।

“सशक्त कांकेर, समृद्ध कांकेर – विकास की राह पर बढ़ते कदम।”

Hot Topics

Related Articles