डोंडी लोहारा के युवराज नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने ली पटपर झांकी की तैयारियों की बैठक

चिखलाकसा :- नव दुर्गा युवा गणेश उत्सव समिति चिखलाकसा द्वारा 19 सितंबर को आयोजित होने वाले भव्य *पटपर झांकी कार्यक्रम* की तैयारियों का जायजा लेने *डोंडी लोहारा के युवराज एवं नगर पंचायत लोहारा के अध्यक्ष श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम जी* आज चिखलाकसा पहुंचे। नगर पंचायत डोंडी लोहारा अध्यक्ष श्री टेकाम जी ने समिति के अध्यक्ष *प्रवीण सेन* के नेतृत्व में समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल कैसे बनाया जाए, इस पर विस्तार से चर्चा की गई।

*बैठक में मुख्य रूप से* –

– झांकी के रूट चार्ट एवं सुरक्षा व्यवस्था

– अतिथियों के स्वागत एवं मंच व्यवस्था

– प्रकाश, साउंड एवं आकर्षक सजावट

– भीड़ नियंत्रण एवं पार्किंग व्यवस्था

– प्रसाद एवं जल व्यवस्था

जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर श्री टेकाम जी ने कहा कि “यह केवल समिति का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे चिखलाकसा नगर का गौरव है। युवा साथियों का यह जोश और एकजुटता काबिले तारीफ है। नगर पंचायत लोहारा की ओर से इस कार्यक्रम के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।” समिति अध्यक्ष प्रवीण सेन ने बताया कि श्री टेकाम जी ने समिति को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं और कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए मार्गदर्शन भी किया है। इस बैठक में नव दुर्गा युवा गणेश उत्सव समिती के अध्यक्ष के साथ समिति के सभी युवा पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles