सूने मकान का ताला तोड़ ₹ 5 लाख हुए जेल दाखिल

विकास जैन स्थान -कांकेर (तालाकुर्रा)

कांकेर/चरामा: सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल एवं नगदी सहित लगभग ₹5 लाख का माल बरामद।

चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी।

चोरी का सामान बेचने की फिराक में चारामा पहुंचे थे दोनों आरोपी।

दिनांक 06.09.2026 को ग्राम रतेसरा निवासी प्रार्थी अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गया था। शाम को वापस लौटने पर घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर की आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन एवं नगदी सहित लगभग ₹2.30 लाख का सामान चोरी होना पाया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 185/2026, धारा 305(ए), 331(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला एवं पुरुष संदिग्ध रूप से चारामा क्षेत्र में सोने-चांदी के सामान को बेचने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर थाना चारामा पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों ने ग्राम रतेसरा स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, 02 मोबाइल फोन एवं नगदी ₹3,200 बरामद किए गए।


  • गिरफ्तार आरोपी

कैलाश कावड़े, उम्र 30 वर्ष, निवासी करलखा मुरियापारा, नारायणपुर।

जगिता सलाम, उम्र 29 वर्ष, निवासी कुरिष्ठिकुर, थाना कोरर, जिला कांकेर, हाल मुकाम ग्राम दरगहन, चारामा।

बरामद मशरूका

सोने का गुलबंद हार

सोने का मंगलसूत्र

सोने की ईयर रिंग

सोने की कान की चेन

चांदी का करधन

चांदी की पायजेब

02 मोबाइल फोन

₹3,200 नगद

कुल बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख।

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।

Hot Topics

Related Articles