भाग्य विधाता भवन में शिक्षक सम्मान समारोह

भाटापारा,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ,भाग्य विधाता भवन भाटापारा में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 9 सितंबर बुधवार ,शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंबुजा विद्यापीठ के प्रिंसिपल एसके पांडे , दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल योगेश पोपट, अहिल्या इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल जीसी दास , एकलव्य एकेडमी की प्रिंसिपल पूजा अरोरा, प्रिंसिपल जरोद भगवती मरकाम, प्राचार्य तरेंगा चंद्रा कुर्रे, निपनिया के प्राचार्य अशोक शर्मा , खोखली के प्राचार्य अरुण कुमार वर्मा, जानकी विद्यापीठ की प्राचार्य मनु आडिल, बीआर राव और अन्य सभी विद्यालय से आए हुए शिक्षक गण ने कार्यक्रम को बहुत ध्यानपूर्वक सुनते हुए कार्यक्रम का लाभ लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी ने कहा आज का दिन उन महान आत्माओं के सम्मान का दिन है जो हमें केवल पढ़ाते ही नहीं बल्कि हमारे जीवन को दिशा देते हैं और हमारे चरित्र का निर्माण करते हैं, भारत की महान परंपरा में गुरु और शिक्षक का स्थान बहुत उच्च माना गया है। शिक्षक अपने जीवन, अपने मूल्य ,के द्वारा बच्चों के अंदर नैतिक गुणों का संस्कार कर सकते हैं।

 

कुछ महत्त्वपूर्ण सलाह जैसे “Honesty is the best policy””शिक्षकों को गुरु बनने की जरुरत हैं प्रलय और निर्माण दोनों शिक्षक के गोद में पलते हैं” शिक्षकों को इनोवेटिव तरीके को अपनाने की जरुरत है। कार्यक्रम में भाटापारा के सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम के पश्चात मेडिटेशन भी किया और अंत में सभी का सम्मान भी किया गया।

 

Hot Topics

Related Articles