बिलासपुर रेंज साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई: म्यूल बैंक खाता गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर:- बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में प्रयुक्त म्यूल (Mule) बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कमीशन के लालच में आम लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे।

कार्रवाई का विवरण एवं मामला

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक (शाखा-मंगला) के ‘अजय फार्म हाउस’ नाम के खाते में 18 मई 2026 से 12 जून 2026 के बीच महज 25 दिनों में ₹2,20,68,443/- का संदिग्ध लेन-देन देखा गया। बैंकिंग अभिलेखों, KYC दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

अजय कुमार सोनी (36 वर्ष), निवासी: रामनगर टिकरीपारा, तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

अभिलाष कुमार डेनियल उर्फ चिंटू (49 वर्ष), निवासी: पटेलपारा भथरी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली (छ.ग.)

भास्कर कश्यप (42 वर्ष), निवासी: दीनदयाल कॉलोनी मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

नरेन्द्र कुर्रे (35 वर्ष), निवासी: बस्ती बाराद्वार, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छ.ग.)

आशीष तिवारी (36 वर्ष), निवासी: पंप हाउस कॉलोनी, थाना CSEB चौक, जिला कोरबा (छ.ग.)

देवेश कुमार दास उर्फ रोबिन (26 वर्ष), निवासी: कटोरा तालाब रोड, थाना सिविल लाइन, जिला रायपुर (छ.ग.)

आरोपियों की कार्यप्रणाली (Modus Operandi)

अजय कुमार सोनी: ‘अजय फार्म हाउस’ के नाम से खाता खुलवाकर नेट बैंकिंग विवरण और सिम/एटीएम कार्ड गिरोह को सौंपे और कमीशन प्राप्त किया।

अभिलाष कुमार डेनियल: अजय सोनी को खाता खुलवाने के लिए तैयार किया और मध्यस्थता के लिए ₹20,000 कमीशन लिया।

भास्कर कश्यप: कमीशन के लालच में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में खाता खुलवाया, जिसका इस्तेमाल साइबर ठगी में हुआ।

नरेन्द्र कुर्रे: मुख्य मध्यस्थ (Agent), जो खाताधारकों को लेन-देन पर लगभग 2.8% कमीशन का लालच देकर खाते की व्यवस्था करता था।

आशीष तिवारी: नरेन्द्र के कहने पर खाता खुलवाया और ₹25,000 कमीशन प्राप्त किया।

देवेश कुमार दास उर्फ रोबिन: खातों का विवरण प्राप्त कर मोबाइल में फर्जी एप्लीकेशन डाउनलोड करता था और साइबर अपराध के संचालन में मदद करता था।

अंतर्राज्यीय साइबर नेटवर्क का खुलासा

जांच में सामने आया है कि इन खातों का उपयोग देश भर में हुई धोखाधड़ी की रकम खपाने के लिए किया जा रहा था। कुल 50 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं:

अजय कुमार सोनी (21 शिकायतें): चंडीगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, यूपी, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड।

भास्कर कश्यप (24 शिकायतें): महाराष्ट्र, एमपी, राजस्थान, यूपी, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, गुजरात, तमिलनाडु।

नरेन्द्र कुर्रे (02 शिकायतें): कर्नाटक, मध्यप्रदेश।

आशीष तिवारी (03 शिकायतें): उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल।

जब्ती एवं नेतृत्व

पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, विभिन्न बैंकों के ATM कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक (बिलासपुर रेंज) श्री रामगोपाल गर्ग (IPS), पुलिस अधीक्षक (बिलासपुर) श्री रजनेश सिंह (IPS) एवं नोडल अधिकारी श्री गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, कामिल हक और रेंज साइबर थाना टीम द्वारा निष्पादित की गई।

बिलासपुर रेंज साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई: म्यूल बैंक खाता गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी गिरफ्तार

लगभग ₹4 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा; देश के विभिन्न राज्यों से दर्ज हैं 50 साइबर शिकायतें

मात्र 25 दिनों में एक ही खाते से ₹2.20 करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेन-देन आया सामने

Hot Topics

Related Articles