भाटापारा: 14 सितंबर को महिलाएं पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए तीज का व्रत रखेंगी. तीज के व्रत से पहले छत्तीसगढ़ में कड़ू भात खाने की परंपरा है. इस बार महिलाएं 13 सितंबर रविवार को कड़ू भात खाकर तीज का व्रत शुरू करेंगी. सबसे अहम बात ये है कि तीजा मनाने महिलाएं अपने मायके जाती है, एक शहर में रहने वाली महिलाएं आसानी से अपने मायके जा सकती है लेकिन दूर रहने वाली महिलाओं को ट्रेन या बस से अपने मायके जाना पड़ता है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तीज त्योहार के समय कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.
रायपुर मंडल के उरकुरा रायपुर स्टोर डिपो के मध्य इंटरलॉकिंग काम के चलते 13 और 14 सितंबर को कई ट्रेनें रद्द रहेगी. रायपुर मंडल के उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जो इस प्रकार है.
रद्द होने वाली गाड़ियां
13 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द
13 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द
13 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द
13 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द
13 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द
14 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द
13 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर रद्द
14 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर रद्द
13 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द
14 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द
गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी-
13 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी. बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच भी रद्द रहेगी.
13 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से शुरू होगी. गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.
यदि आपके परिवार की महिलाएं तीजा पर मायके या कहीं यात्रा करने की योजना बना रही है तो ट्रेन
लिस्ट जरूर देखें.








