मुंगेली: लोरमी में साइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 साइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

संदीप यादव मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए लोरमी पुलिस ने चोरी के बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार खुंटे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 नग चोरी की साइकिल बरामद की है।

प्रार्थी रोशन सिंह राजपूत निवासी वार्ड क्रमांक 09 मजगांव थाना लोरमी ने साइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लोरमी पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने लोरमी एवं अन्य स्थानों से कुल 7 साइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं एसडीओपी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में लोरमी थाना प्रभारी एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Hot Topics

Related Articles