भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ राजनांदगांव की घोषणा, शिव वर्मा बने जिला संयोजक

  •  शिव वर्मा बने जिला संयोजक, राजेश बिसने और सुर्यकांत भण्डारीें के साथ साथ अन्य तीन को भी सहसंयोजक की मिली जिम्मेदारी

राजनांदगांव।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजूनारायण सिंह की सहमति तथा जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, राजनांदगांव की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

घोषित सूची के अनुसार शिव वर्मा को जिला संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजेश बिसने, सूर्यकांत भंडारी, उमा महेश वर्मा, पलनी स्वामी नायडू एवं टोमन साहू को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं और विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने में निहित है। झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समाज के अंतिम पंक्ति में निवास करने वाले परिवारों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं को संगठन और शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कोठारी एवं डीकेश साहू तथा पवन निर्मलकर जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा व विजय कुमार सिन्हा जिला कार्यालय मंत्री ओबीसी मोर्चा एवं लालाराम देवांगन अध्यक्ष ग्रामीण मंडल पश्चिम ओबीसी मोर्चा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Hot Topics

Related Articles