बलौदाबाजार । पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 15.09.2026 को तड़के सुबह थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा बलौदाबाजार नगर के संवेदनशील इलाकों में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य एवं कार्यवाहीः थाना
सिटी कोतवाली पुलिस की विशेष टीम द्वारा तड़के सुबह अचानक नगर के भैंसापसरा, दशरमा रोड एवं इंदिरा कॉलोनी क्षेत्रों में
पहुंचकर कॉम्बिंग गश्त एवं चेकिंग कार्यवाही की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब की बिक्री पर रोक लगाना, कबाड़ के रूप में सामान चोरी करने वाले संदिग्धों की धरपकड़ करना एवं संदिग्ध व असामाजिक तत्वों की पहचान कर, उन पर वैधानिक कार्यवाही करना था।
06 संदिग्ध मकानों/स्थानों पर दबिशः अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा चिन्हित कुल 06 संदिग्ध स्थानों एवं मकानों में आकस्मिक दबिश देकर विस्तृत एवं गहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की मुस्तैदी से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल रहा। तलाशी के दौरान उक्त स्थानों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई। ? बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में शांति व्यवस्था एवं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार का आकस्मिक एवं सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।








