कलश यात्रा में कथावाचक का जगह-जगह स्वागत

भाटापारा, 15 सितंबर। भूषणिया (अग्रवाल) परिवार के द्वारा 12 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभिक दिवस शनिवार को निकली कलश यात्रा का नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वही कथा वाचक वृंदावन धाम के भागवत भूषण आचार्य मृदुल कांत शास्त्री का जगह-जगह लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।

नगर के पदमा रिसॉर्ट में भूषणिया परिवार के द्वारा 12 सितंबर से 18 सितंबर तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक वृंदावन धाम के भागवत भूषण आचार्य मृदुल कांत शास्त्री है। कथा के पहले दिन नेहरू वार्ड स्थित बड़े हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें आयोजन समिति से जुड़े परिवार जनों के अलावा नागरिक गण शामिल हुए। कलश यात्रा का नागरिकों ने पुष्पवर्षा से जगह जगह स्वागत किया। वही आचार्य श्री शास्त्री का भी धर्म प्रेमियों ने पुष्पमाला तिलक लगाकर स्वागत किया। कथा रोजाना दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी।

आयोजक परिवार से जुड़े सतीश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, नारायण अग्रवाल ने नगर के समस्त धर्म प्रेमी लोगों से कथा कार्यक्रम में पहुंच कर कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Hot Topics

Related Articles