श्राद्ध पक्ष पर गयाजी के लिए स्पेशल ट्रेन व स्टॉपेज की मांग

भाटापारा/आगामी 26 सितंबर से श्राद्ध पक्ष/पितृपक्ष प्रारंभ होने जा रहा है और इस पक्ष में काफी बड़ी तादाद में लोग गयाजी जाकर अपने दिवंगत पूर्वजों का पिंडदान करते है। इस धार्मिक कार्य के लिए गयाजी जाने के लिए लोगों को हो रही तकलीफो को देखते हुए जोनल रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य राजेश शर्मा ने दुर्ग से गयाजी के लिए श्राद्ध पक्ष में 4 फेरो के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।वही शर्मा ने मुंबई से गया के मध्य चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन 22357/22358 एक्सप्रेस का भाटापारा स्टॉपेज देने की मांग की भी दोहराई है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेलवे जोन के जोनल रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य राजेश शर्मा ने आगामी श्राद्ध पक्ष/पितृपक्ष के 15 दिन के पखवाड़े के लिए दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, झारसुगडा, राउरकेला, रांची, मार्ग होते हुए गयाजी के लिए स्पेशल ट्रेन (TOD ) चलाने की मांग रेल्वे के आला अधिकारियों से की है।उन्होंने अपने मांग में कहा कि 4 फेरो के लिए अगर स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है, तो पिण्डदान के लिए गयाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीधी रेल सुविधा छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए मिल जाएगी और परिवार सहित इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए आराम से उन्हें आने जाने में सहूलियत होगी। मुंबई से गया के मध्य चलने वाली ट्रेन की स्टॉपेज देने की मांग की।

 

Hot Topics

Related Articles