प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आवास प्लस 2024 सूची जारी, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

बिलासपुर:- बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2024 सर्वे से तैयार प्राथमिक सूची जारी कर दी गई है। सूची को लेकर पात्र हितग्राहियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2024 सर्वे के माध्यम से तैयार की गई प्राथमिक सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक हितग्राही 30 सितंबर 2026 तक अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

दावा-आपत्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक संबंधित जनपद पंचायतों में स्वीकार की जाएगी। इसके लिए बिल्हा, कोटा, मस्तुरी और तखतपुर जनपद पंचायत के सभाकक्ष निर्धारित किए गए हैं।

ग्राम सभा से अनुमोदन के बाद सूची की ऑनलाइन प्रविष्टि यानी फैक्ट अपडेट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हितग्राहियों की सूची जिला बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। आम नागरिक वेबसाइट पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

वहीं, सूची को लेकर प्राप्त शिकायतों और आपत्तियों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर अपीलीय समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा प्राप्त दावे और आपत्तियों का परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है।

Hot Topics

Related Articles