आशीर्वाद का दीया सेवा-संकल्प की रोशनी से जगमगाया मुंगेली, 5 लाख 17 हजार दीयों से रोशन हुआ जिला सेवा-संकल्प की रोशनी से जगमगाया मुंगेली: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 5.17 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित

संदीप यादव मुंगेली,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) का शुभारंभ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ हुआ। जिला मुख्यालय स्थित पुराना बस स्टैंड के सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन (कमेटी हॉल) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

गरीब, वंचित और मातृशक्ति को प्राथमिकता: तोखन साहू

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह ‘आशीर्वाद का दीया’ जनभागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण अन्न, शौचालय, आयुष्मान भारत और सौर ऊर्जा जैसी योजनाओं से गरीब, वंचित और मातृशक्ति के कल्याण को प्राथमिकता दी है।

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का अभियान है।

कलेक्टर तोपनो ने बताया कि जिले में कुल 5 लाख 17 हजार 700 दीये प्रज्ज्वलित किए गए। घर-घर, पीएम आवास के हितग्राहियों के घरों, राशन दुकानों, आरोग्य मंदिरों, अटल डिजिटल सेवा केंद्रों, पंचायत भवनों और प्रमुख चौक-चौराहों पर दीप जले। नगर पालिका मुंगेली, लोरमी, पथरिया, सरगांव, जरहागांव, बरेला और ग्राम पंचायत सेतगंगा, गोंडखाम्ही, मदकूद्वीप, मोहभट्ठा सहित 25 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्ज्वलन हुआ।

रक्तदान शिविर

सेवा संकल्प अभियान: मुंगेली में 28 यूनिट रक्तदान, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला*

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों ने उत्साह से भाग लेते हुए कुल 28 यूनिट रक्तदान किया।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे (नोडल), एसडीएम अजय शतरंज, सीएमएचओ डॉ. शीला साहा और डीपीएम डॉ. गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन में शिविर लगा।

शिविर का अवलोकन उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय और जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

आयोजन में डॉ. के.एस. कंवर, डॉ. किरण सिंह, सुरभि केशरवानी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग रहा।

Hot Topics

Related Articles