बलौदाबाजार। थाना पलारी पुलिस ने अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छोटे-छोटे पॉलीथीन पाउच में पैक की गई 6.300 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 700 रुपये बताई गई है, जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में थाना पलारी की टीम ने ग्राम खैरी धमनी चौक जोराडबरी के पास घेराबंदी की। इस दौरान अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने के आरोप में साहिल कुमार टण्डन (22 वर्ष), निवासी ग्राम खैरी, थाना पलारी को शराब के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी: साहिल कुमार टण्डन, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम खैरी, थाना पलारी।








