भाटापारा। नगर में गणेशोत्सव के अवसर पर सदर के राजा गणेशोत्सव समिति द्वारा सोमवार, 21 सितंबर को भगवान श्री गणेश की महाआरती एवं छप्पन भोग प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन शाम 7 बजे संपन्न होगा।
समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए छप्पन भोग प्रसादी का वितरण किया जाएगा। समिति ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाआरती में शामिल होने और प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में सहभागिता कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
सदर के राजा गणेशोत्सव समिति, भाटापारा (छत्तीसगढ़)








