संदीप यादव मुंगेली। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मुंगेली द्वारा नगर के सभी गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति के सदस्यों से आग्रह किया गया कि गणेश पंडालों में अश्लील गीत, अश्लील हरकत और मद्यपान जैसी गतिविधियों से दूर रहें और नगर में धार्मिक वातावरण बनाए रखें। संगठन ने कहा कि गणेश उत्सव श्रद्धा और भक्ति का पर्व है, इसे मर्यादा और पवित्रता के साथ मनाया जाना चाहिए।
इस दौरान सभी उपस्थित लोगों से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़ने का आह्वान भी किया गया।
साथ ही आगामी मंगलवार को नगर के प्रत्येक गणेश पंडाल पर हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए भी आग्रह किया गया, ताकि पूरे नगर में भक्ति और एकता का माहौल बने।








